Facebook Pixel
Banner

मासिक राशिफल (Monthly Horoscope)

आचार्य बृज मोहन मिश्र जी द्वारा 12 राशियों का सटीक वैदिक ज्योतिष भविष्यफल। जानिए आपकी राशि पर ग्रहों का क्या प्रभाव रहेगा।

Rashi Name Monthly Prediction (मासिक फल)
Aries - मेष
मेष (Aries)
चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ
विशेष लाभकारी योजनाएं सफल होंगी। शारीरिक स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। पौष्टिक आहार मिलेगा, साहसिक कार्यो में अकस्मात् लाभ मिलेगा, मित्रो से साधारण द्वेष भावना का उदय होगा। व्यापार में लाभ होगा, नौकरी में पदोन्नति होगी, वाहन से कष्ट हो सकता है।
Taurus - वृष
वृष (Taurus)
ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
कृषि, व्यापार एवं नौकरी में उन्नति होगी, राजकीय उलझन दूर होगी, मुक़दमे में परेशानी व व्यर्थ की भाग दौड़ होगी, स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा, साहसिक छमता का विकास होगा, गृहस्थ सुख साधन में बढ़ोत्तरी होगी।
Gemini - मिथुन
मिथुन (Gemini)
का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
घर परिवार, सामजिक परेशानी बढ़ाएगा, स्वाभाव में उग्रता बढ़ेगी, व्यापार में साधारण लाभ हानि होगी, मास के अंत में स्थिति में सुधार होगा, मित्र द्वारा सहायता मिलेगी। यात्रा शुभ होगी।
Cancer - कर्क
कर्क (Cancer)
ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
उत्साह का संचार होगा, सर्वत्र प्रतिष्ठा परन्तु क्रोध से अकारण नुकसान कर बैठेंगे, मास के मध्य में इच्छित ऐश्वर्य सुख मिलेगा, बौद्धिक उलझनों का निवारण होगा, रुके हुए कार्य सिद्ध होंगे, परीक्षा में परिश्रम से सफलता मिलेगी।
Leo - सिंह
सिंह (Leo)
मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
भाग्योदय, पदोन्नति का योग है, स्वास्थ्य में कुछ परेशानी रहेगी। व्यापार सम्बन्धी चिंता आएगी। अकारण वाद-विवाद से कष्ट होगा। मास मध्य के बाद हर्ष व सदव्यव्हार की प्राप्ति होगी।
Virgo - कन्या
कन्या (Virgo)
ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
मन में भटकाव पैदा होगा, यौन सम्बन्ध संतोषजनक नहीं रहेगा, पर बौद्धिक प्रतिभा उत्तम रहेगी, उच्च अधिकारियों एवं राजनीतिज्ञों से संपर्क बढ़ेगा। नौकरी में उल्लास व व्यापार में हानि-लाभ समान रहेगा। भाई से लाभ होगा।
Libra - तुला
तुला (Libra)
रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
कर्तव्यनिष्ठा से जीवन का विकास आवश्यक होगा। इष्ट मित्रो से दूर की मित्रता बनाये रखने में ही भलाई है। पारिवारिक उलझनों से दूर रहे, लाभ की प्राप्ति होगी। व्यापार सामान्य रहेगा।
Scorpio - वृश्चिक
वृश्चिक (Scorpio)
तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
स्वजनों से वाद विवाद होंगे, आरोग्यता का सुख उत्तम रहेगा, संपत्ति वाद विवाद बढ़ेगा, धैर्य का अभाव रहेगा।
Sagittarius - धनु
धनु (Sagittarius)
ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
इष्ट मित्र, परिवार से मेल जोल बने रहने पर कठिनाइयों से बचाव होता रहेगा, कोई शारीरिक बीमारी होगी और दवा आपरेशन इत्यादि का खर्च बढ़ेगा, भाई और संतान से कदाचित कष्ट मिलेगा। आकस्मिक यात्रा करनी पड़ेगी।
Capricorn - मकर
मकर (Capricorn)
भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
पति-पत्नी व संतान के प्रति आपका स्नेह सहयोगादि पर्याप्त हो तो पारिवारिक वातावरण शांत रहेगा, पदोन्नत्ति, स्थानांतरण अथवा उन्नत पद स्थापना का शुभ अवसर प्राप्त होगा। मन अशांत रहेगा, शरीर का ख्याल रखें, यात्रा से लाभ होगा।
Aquarius - कुंभ
कुंभ (Aquarius)
गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
मासारम्भ में व्यापार से साधारण लाभ होगा, आजीविका के क्षेत्र में कठोर श्रम संघर्ष द्वारा सामान्य सुविधा रहेगी, उच्चवर्गीय लोगो से अनुकूलता मिलेगी, अंत में व्यापार से संघर्ष के साथ उन्नति होगी, वाहन कष्ट संभव है।
Pisces - मीन
मीन (Pisces)
दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
मास में भाग्य पक्ष का सहयोग दुर्बल रहेगा, मेहनत और कोशिश के जरिये केवल पारिवारिक सुरक्षा पर ही ध्यान दे। अधीनस्थ लोगो पर प्रभाव कायम होगा, मांगलिक कार्यो में सफल होंगे।
© 2018 Bhaskar Joytish Seva | Design and Developed by Zivaan Solutions